खूंखार कुत्तों ने बकरे को बनाया निवाला
सैदनगली । खूंखार कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। लोगों को खूंखार कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। शनिवार की रात को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में छोटे पुत्र अतीक के एक बकरे को कुत्तों ने हमला कर मार डाला। इससे पहले भी कुत्तों ने कई और बकरों को अपना निशाना बनाया। बकरे की कीमत बीस हजार रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई कुत्ते बच्चों एवं अन्य लोगों पर भी हमला कर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों को कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।