फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शिक्षा नहीं खुल सकते तरक्की के द्वार : डाॅ. आबिद

Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आईएम इंटर कॉलेज की ओल्ड बॉयज का वार्षिक उत्सव इजहार शीर्षक से काॅलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए छात्रों ने अपनी पुरानी यादों को लेकर भावुक हो गए।
विज्ञापन

काॅलेज की कमेटी के सेक्रेटरी डॉ. लाडले रहबर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यापकों व प्रधानाध्यापक का सम्मान भी ओल्ड बॉयज 1997 बैच की जानिब से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के तराने के साथ की गई। अलीगढ़ मुस्लिम विवि के प्रोफेसर डॉ. आबिद अली खां ने कहा कि मुझे खुशी है कि जिस कॉलेज से मैंने पढ़ाई की, आज मैं आपके साथ एक पुराने छात्र के रूप में हूं। इस कॉलेज से मेरी बहुत सी यादें जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के तरक्क के द्वार नहीं खुल सकते।
प्रोफेसर नाशिर नकवी ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश का विकास का रास्ता यहीं से होकर गुजरता है। शिक्षा का द्वार प्रत्येक के लिए सुलभ हो, इसके लिए आवश्यक है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित हो। डॉ.लाडले रहबर ने कहा कि हमारा अमरोहा हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शहर रहा है। उपमहाद्वीप में साहित्यिक नगरी के रूप में भी अमरोहा हमेशा से जाना जाता रहा है। हम अपने पूर्वजों की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को कायम रखें और शिक्षा के क्षेत्र में सदैव सफलता हासिल कर इस शहर का नाम रोशन करें। इस दौरान कासिम आगा, हसन मुज्तबा, डॉ. जमशेद कमाल, नवाजिश नकवी, मुताजिम मंसूरी, सैयद शीबान कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें