फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा देश : डॉ. ढिल्लो

Mon, 13 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रामलीला मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर में रविवार को किसान गोष्ठी आयोजित की गई। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद लोगों ने बॉलीवुड नाइट में सादगी द सूफी बैंड का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयल सीड्स) व प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेजिड्यू योजना के तहत वर्ष 2025-26 में पराली प्रबंधन के लिए जनपद स्तरीय जन जागरूकता कार्यक्रम व रबी तिलहन मेला एवं किसान गोष्ठी में किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

स्वदेशी उत्पादों को मंच देने व योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जेएसएच इंटर कॉलेज के मैदान में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई किसान उत्पादक संगठनों व विभागों द्वारा स्वदेशी उत्पादों के स्टाॅल लगाए गए हैं। ट्रेड फेयर में हर रोज अलग-अलग विभागों की गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन भी हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार को कृषि व उद्यान विभाग की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए हमें स्वदेशी को रोजमर्रा के जीवन में अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल, वोकल फॉर ग्लोबल, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, और डिजिटल इंडिया का उद्देश्य स्वयं को आगे बढ़ाना, रोजगार सृजन करना, और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होना है।

उन्होंने कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें, राष्ट्रीय भावना को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में योगदान दें।

दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने लोगों से फेयर में परिवार के साथ आने का आह्वान किया और दीपावली की खरीदारी स्वदेशी उत्पादों से ही करने की अपील भी की। कृषि उपनिदेशक डॉ. रामप्रवेश ने लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मंडी धनौरा के पालिकाअध्यक्ष डॉ. प्रवीन अग्रवाल व ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने भी विचार रखे। जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने जिला प्रशासन की भव्य आयोजन के लिए प्रशंसा की।

सूफी बैंड पर झूमे लोग

गोष्ठी के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें सादगी द सूफी बैंड ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार, नगर पालिका अमरोहा के ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार, मंडी धनौरा की ब्लॉक प्रमुख आशा चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


;;;;
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें