फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त भारत की दिशा में बढ़ा देश : सैयद हबीब हैदर

Wed, 10 Jun 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी सैयद हबीब हैदर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। देश ने आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। यह बातें उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। लेकिन, पूर्ववर्ती सरकारों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने लंबे समय तक मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में देखा, जबकि वर्तमान सरकार ने तुष्टिकरण के बजाय सशक्तिकरण की नीति अपनाते हुए सभी वर्गों के विकास पर समान रूप से ध्यान दिया है।
कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन धन योजना, हर घर जल योजना और मुद्रा योजना जैसी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है, जिनमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी शामिल हैं। मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तीन तलाक की प्रथा समाप्त कर करोड़ों महिलाओं को सम्मान और न्याय प्रदान किया गया है। इसके साथ ही हज व्यवस्था में सुधार कर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। महिलाओं को बिना महरम हज यात्रा की अनुमति देकर उन्हें नई स्वतंत्रता और अवसर प्रदान किए गए हैं। भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें