फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अध्यक्ष पद पर मुकाबला चतुष्कोणीय, सचिव पर त्रिकोणीय

Tue, 17 Dec 2024 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए दाखिल सभी 46 नामांकन जांच में वैध मिले थे। हालांकि, सोमवार को नामांकनपत्रों की वापसी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर मुराद आरिफ, संयुक्त सचिव पर यासिर अंसारी ने अपनी दावेदारी वापस ली है। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। इस तरह से अब अध्यक्ष पद पर मुकाबला चतुष्कोणीय, सचिव पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन

चुनाव समिति के पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चैनसुख गोला, कृपाल सिंह यादव, धर्मपाल सिंह और सलीम खान मैदान में हैं। सचिव पद पर सतीश कुमार, अरशद हुसैन भारती और हरिओम सिंह चौहान दावेदार हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सैनी, उम्मे अमारा, इरशाद बेग अय्यूबी, लखपत सिंह राणा, उपाध्यक्ष पद के लिए जगदीश सिंह राणा, प्रमोद कुमार, मोहम्मद आकिल सैफी व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सबा चौधरी, सतेंद्र कुमार चौहान तथा ब्रह्मपाल व कोषाध्यक्ष पद के लिए रूम सिंह नागर, चंचल सारस्वत, संयुक्त सचिव पद के लिए इमरान खान, मोहम्मद इजहार, विजय सिंह, प्रमोद कुमार, मोहम्मद यामीन, आरिफ अली, नासिर हुसैन, सदस्य कार्यकारिणी सीनियर ग्रुप अतुल कुमार सक्सैना, श्रवण कुमार, समरपाल सिंह, गिरीश कुमार सागर, विपेंद्र कुमार गुर्जर, प्रदीप कुमार गिल तथा सदस्य कार्यकारिणी जूनियर ग्रुप के लिए मोहम्मद तौफीक, रिजवान मलिक, अफसर अली, शराफत अली, जावेद खान, संजीव कुमार, वसीम अहमद, सतीश कुमार चौहान, योगेंद्र सिंह सैनी, रविन्द्र सिंह, अमित कुमार और राजू चुनावी मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अधिकांश पदों पर चुनाव होगा। 19 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं, 20 दिसंबर की सुबह 10 बजे से मतगणना होगी। इस दौरान चुनाव समिति में जयप्रकाश यादव, अमित कुमार जैन, नरेंद्र पोषवाल, सूर्य प्रताप सिंह, दिनेश चौहान, तस्लीम अहमद सैफी, मेंहदी हसन और जितेंद्र विधूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें