संभल।
जामा मस्जिद के नजदीक स्थित सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिससे स्टाफ की जल्द तैनाती की जा सके। शनिवार को भी कार्य को कराया गया है। पुलिस चौकी के बाहर पेड़ भी लगा दिए गए हैं। गणतंत्र दिवस पर इस पुलिस चौकी का लोकार्पण होने की पूरी उम्मीद है।एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस चौकी में स्टाफ के बैठने और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। चौकी प्रभारी के लिए कार्यालय बनाया जा रहा है। इसके अलावा हॉल, हवालात और पुलिस कर्मियों के रहने के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं। बताया कि प्रयास है कि गणतंत्र दिवस तक इस पुलिस चौकी का लोकार्पण करा दिया जाए। मालूम हो 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के लिहाज से ही पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है।