फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिर में गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की हालत गंभीर

Wed, 14 Aug 2024 11:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सिर में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसका मेरठ में उपचार चल रहा है। हालत में सुधार होने पर पुलिस मेरठ में जाकर उसके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेड़की खादर निवासी 30 वर्षीय सुमित मंगलवार की शाम खेत पर गया था। यहां उसने पर 315 बोर के तमंचे अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि, गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक अविवाहित होने के कारण सुमित मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया था। सूचना पर गांव में गई एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। मेरठ में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि अभी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ है। अभी हालत नाजुक बनी है। हालत में सुधार होने पर मेरठ में जाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि खुद को गोली मारने वाले युवक की हालत में सुधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें