फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर, किसान की मौत

सार

ट्रॉली में धान का पुआल भर कर ला रहे किसान की ट्रॉली को कैंटर की टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई।जसवंत की भाभी अपने पुत्र के साथ सड़क किनारे बैठ गई जबकि जसवंत ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था।अनियंत्रित होकर कैंटर जसवंत को कुचलते हुए झाड़ियों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉली में धान का पुआल भर कर ला रहे किसान की ट्रॉली को कैंटर की टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र आदमपुर के चचौरा मोड की है। थाना क्षेत्र के गांव देहरी खादर निवासीजसवंत (35) पुत्र मंगलसेन अपने भाई उत्तम और भाभी त्रिवेनी और भतीजे के साथ सुतारी से ट्रॉली में धान के पुआल भर कर ला रहे थे। चचौरा मोड़ पर ट्रैक्टर में तेल खत्म होने पर ट्रैक्टर को सड़क किनारे रोक कर उत्तम तेल लेने के लिए रहरा चला गया। जसवंत की भाभी अपने पुत्र के साथ सड़क किनारे बैठ गई जबकि जसवंत ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। पीछे से आ रहे कैंटर ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जसवंत रोड पर गिर गया। अनियंत्रित होकर कैंटर जसवंत को कुचलते हुए झाड़ियों में घुस गया। मौके से कैंटर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से जसवंत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ी है। मौत की सूचना के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें