फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शराब बेचने के विवाद में हुई में थी कैंटीन संचालक की हत्या

Sat, 04 Mar 2023 09:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कैंटीन के संचालक की हत्या के मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि कैंटीन संचालक और गांव कालाखेड़ा का ही एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचते थे। बाग में शराब को छुपाते थे। छुपाई गई शराब को अकेले कैंटीन संचालक ने बेच दिया था। इसी बात को लेकर दोनों की बीच विवाद हुआ। पहले सिर में डंडे से हमला किया और बाद में तमंचे से गोली मार दी थी। जनपद संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धनेटा निवासी ताहिर (50) पुत्र अबरार हसनपुर की दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा के सामने कैंटीन चलाता था। मंगलवार रात को कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। माथे पर गोली लगा शव कैंटीन से कुछ दूरी पर बाग में मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ अभिषेक कुमार यादव ने गांव कालाखेड़ा निवासी अमित को गिरफ्तार कर कैंटीन संचालक की हत्या का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि गांव कालाखेड़ा निवासी अमित और कैंटीन संचालक ताहिर दोनों अवैध रूप से शराब बेचने का काम करते थे। ठेके से देशी शराब लाकर उसे मुनाफे से बेचते थे। जो चीनी मिल में आने वाले गन्ना लदे वाहन चालकों व उनके साथ आने वाले लोगों द्वारा खरीदी जाती थी।
पुलिस ने दावा किया कि अमित की छुपाई गई शराब को ताहिर ने चोरी से बेच दिया था, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। अमित ने पहले सिर में डंडा मारा इसके बाद तमंचे से गोली मार दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा और तमंचा दोनों बरामद कर लिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें