फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाईपास मार्ग पर दिन भर रहे जाम के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गन्ने के सीजन में बाईपास मार्ग पर जाम लगना आम बात हो गई है। मंगलवार के दिन बाईपास मार्ग पर जाम की हालत और अधिक खराब हो जाती है। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार का दिन होता है। साप्ताहिक बाजार की वजह से मंगलवार को बाईपास मार्ग पर दिन भर के जाम के हालात रहे। पुलिस ने काफी मुश्किल से यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

गजरौला-चांदपुर मार्ग पर होली पार्क चौराहे से महादेव चुंगी तक जाम लगना रोज की बात हो गई है। बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण व गन्ने से लदे वाहनों की वजह से जाम लगता है। शेरपुर चुंगी चौराहे पर यातायात कर्मियों की वजह से जाम लगता है। बाईपास मार्ग पर तमाम दुकानदारों ने अपना सामान सड़क पर रख लिया है। ठेले व फड़ वाले सड़क के दोनों ओर बैठ जाते हैं। लोगों की पूरी वर्कशाॅप सड़क पर चल रही है। जिम्मेदार अधिकारी जानते हुए भी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि जब तक बाईपास मार्ग से अतिक्रमण की समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। तब तक जाम से निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें