फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान पर हमला करने वाला सांड पकड़ा

Sun, 09 Apr 2023 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। क्षेत्र में किसान पर जानलेवा हमला कर मौत की नींद सुलाने वाला सांड विभागीय टीम ने पकड़ लिया है। सीवीओ डॉ .खुशीराम ने बताया कि ग्राम भावली विकासखंड गंगेश्वरी में शुक्रवार को सांड द्वारा हमला कर एक किसान रामवीर को मौत के घाट उतार दिया था। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर पशु पालन विभाग के कर्मचारियों के साथ कैटल कैचर द्वारा सांड को चिन्हित कर पकड़ लिया गया है। उसे गुरैठा गोशाला में संरक्षित कर दिया गया है। शनिवार को विकास खंड गंगेश्वरी क्षेत्र में अलग अलग जगहों से कुल 5 सांड पकड़े गए हैं। सभी को गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें