फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंडी के सेवानिवृत्त असिस्टेंट निरीक्षक की बेटी ने उत्तीर्ण की पीसीएस की परीक्षा

Sun, 09 Apr 2023 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मंडी समिति के सेवानिवृत्त असिस्टेंट निरीक्षक की बेटी कुमारी पंचशील बौद्घ ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। घर में खुशी का माहौल है।मूलरूप से बछरायूं के बकाबाद मोहल्ला निवासी बाली सिंह भारती मंडी समिति के सेवानिवृत्त असिस्टेंट निरीक्षक हैं और परिवार सहित बीते कई साल से गजरौला के अवंतिका नगर में रहते हैं। उनकी होनहार बेटी पंचशील बौद्घ दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर कोचिंग करती हैं और आईएस की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने पीसीएस की परीक्षा दी। जिसका शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ। उन्होंने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। यह सुनते ही परिवार खुशी से झूम उठा। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उनके पिता ने बताया कि पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी उनकी मंजिल को विराम नहीं लगा है। वह अगले महीने में आईएस की परीक्षा देंगी। उनके पिता के मुताबिक पंचशील बौद्घ की रैंक बाट-माप विभाग में असिस्टेंट कंट्रोलर के बराबर है। उनकी माता कमलेश देवी को भी मोहल्ले की महिलाएं आकर बधाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें