फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में लिंक मार्ग पर चौकीदार का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन इसे हादसा मान रहे हैं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पीपली मेकचंद निवासी नन्हें सिंह (50) रजबपुर थाने में ही चौकीदारी करता था। बताते हैं कि रविवार की रात को वह पास के गांव रझेड़ा बहादरपुर में अपनी रिश्तेदारी में आया था। यहां से देर रात बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई तो फोन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन भी नहीं मिल पाया। तलाश शुरू की गई तो गांव पतेई भूड़ से रजोहा को जाने वाले लिंक मार्ग पर सोमवार सुबह उसका शव सड़क किनारे मिला। पास में ही बाइक पड़ी हुई थी। खबर लगते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी बुला ली गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। हालांकि शरीर पर किसी भी तरह का जख्म नहीं है। परिजन इसे हादसा मान रहे हैं। कोतवाल पीके चौहान ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण साफ हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें