उझारी। महिला का शव खेत पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव बिजनौरा में मनोज कुमार का परिवार रहता है। मनोज कुमार की पत्नी ललतेश 40 शुक्रवार शाम को खेत पर गई थी। कुछ समय बाद ही उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतका ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामला जानकारी में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।