फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: देववती और कपिल के शव पहुंचे गांव, हर ओर चीत्कार

Sat, 29 Nov 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
आदमपुर में देववती का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की शाम हुए हादसे में आदमपुर के परिवार के छह लोगों की मौत के बाद हुए हादसे में आदमपुर के परिवार के छह लोगों की मौत हो जाने के बाद से पूरे गांव में गम का माहौल है। शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद देववती और कपिल के शव उनके घर पहुंचे तो चित्कार मच गई। दोनों का अलग-अलग गंगाघाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से संभल के गांव बिसारू निवासी रोहित पिछले बीस वर्षों से आदमपुर में पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। आदमपुर में ही वह ज्वैलर्स की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार को रोहित अपनी पत्नी रेनू, बेटी रिया, बेटे भास्कर व जय, छोटे भाई सुनील की पत्नी गीता, बहन देववती और भांजे कपिल के साथ मूल गांव बिसारू में भाई के बच्चों के नामकरण संस्कार में शामिल होने गए थे। शाम को वहां से वापस आते समय गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में रेनू, रिया, भास्कर, देववती, गीता और कपिल की मौत हो गई थी, जबकि रोहित और उसका दूसरा बेटा जय घायल हो गए थे। घायलों का पोस्टमार्टम जनपद संभल में ही हुआ।
शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद देववती का शव आदमपुर और कपिल का शव उसके गांव बागड़पुर पहुंचा। कपिल चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव के ही निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। कपिल के शव का अनूपशहर गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जबकि देववती का अंतिम संस्कार पौरारा घाट पर किया गया।
विज्ञापन


रोहित की पत्नी व बच्चों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए बिसारू ले गए परिजन
सड़क हादसे में रोहित की पत्नी रेनू, बेटी रिया और बेटे भास्कर के अलावा उनके छोटे भाई सुनील की पत्नी गीता के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन अपने मूल गांव बिसारू में ले गए। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि आदमपुर के ग्रामीण दिनभर उनके शव का आदमपुर में पहुंचने का इंतजार करते रहे। उन्हें उम्मीद थी कि शव यहीं लाए जाएंगे।

रोहित व जय का मुरादाबाद में चल रहा उपचार, हालत भी गंभीर
हादसे में रोहित और उनके बेटे जय की ही जान बच सकी है। हालांकि ये दोनों भी बुरी तरह से घायल हैं। दोनों को हादसे के बाद घायल अवस्था में संभल के जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से प्राथमिक के उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया था। दोनों का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जय की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सांत्वना देने वालों का लगा तांता
आदमपुर। संभल में आदमपुर के छह लोगों की हादसे की सूचना मिलने पर विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने बृहस्पतिवार की रात को संभल पहुंचकर घटना की जानकारी की और घायलों का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने आदमपुर और बागड़पुर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। सरकार से हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश अग्रवाल, समाजसेवी रोबिन त्यागी ने भी परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें