फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा

विज्ञापन
The benefits of the schemes of the BJP government are reaching the last person of the society. - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
प्रदेश के संसदीय मंत्री जसवंत सैनी ने रविवार को कहा है कि भाजपा सरकार आम आदमी के हितों के लिए काम कर रही है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। वह नगर पालिका के विकसित महाराजा शूरसैनी पार्क के लोकार्पण के मौके पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पार्क में स्थापित महाराजा शूरसैनी, सम्राट अशोक व ज्योतिबा राव फुले की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया।
विज्ञापन

नगर के गोलघर से रोड शो के जरिए महाराजा शूरसैनी पार्क पहुंचे जसवंत सैनी का रास्ते में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जसवंत सैनी ने कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों को भुला देता है। एक दिन वह समाज ही समाप्त हो जाता है। कहा कि तरक्की का मार्ग महापुरुषों द्वारा स्थापित सिद्धांतों व उनके आदर्शों पर चल कर ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही लोगों का विकास कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसैनी की स्मृति में स्थापित पार्क का युवाओं व बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, विशेष गुप्ता, गौरव अग्रवाल, अभिनव कौशिक, शंकरलाल सैनी, अधिशासी अधिकारी अरुण यादव, सोनू कुमार, उमेश सैनी आदि मौजूद रहे।
जनपद का नाम ज्योतिबा फुले रखने की मांग
मंडी धनौरा। महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच ने जसवंत सैनी को एक ज्ञापन सौंपकर जनपद का नाम एक बार फिर से ज्योतिबाफुले नगर रखने की मांग की है। मंच के जिलाध्यक्ष राजपाल सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जसवंत सैनी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ज्योतिबा राव फुले के नाम से जनपद का नामकरण होने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। ज्ञापन पर तेजपाल सिंह, पदम सिंह, राजेंद्र सैनी, रतन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें