फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरकार की आमद मरहबा... की रही गूंज

Sat, 06 Sep 2025 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में जामा म​स्जिद के सामने सड़क पर जलभराव से निकलते  जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोग। संवा
विज्ञापन
अमरोहा। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे विलादत (जन्मदिन) की खुशी में मुस्लिम कमेटी के तत्वावधान में शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। नारा-ए-तकबीर अल्लाह-हू-अकबर, सरकार की आमद मरहबा व लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारे गूंजते रहे। इस्लामी परचम संग हर जुबां पर नाते नबी के नजराने लिए आशिकाने रसूल का कारवां देर रात नगर पालिका स्थित टाउन हॉल पहुंचकर दुआ के साथ संपन्न हो गया। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर लोगों में जोश और जज्बा देखने को मिला। रसूले खुदा की दुनिया में आमद का जश्न मनाने के लिए नए-नए कपड़े पहनकर घरों से निकले बच्चे हाथों में इस्लामी परचम उठाकर सड़कों पर निकल आए। इसके बाद फिजा में हर ओर नबी की शान में नारों की आवाज आती रही। जामा मस्जिद चौराहे से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत इकबाल अहमद खां, आरिफ मलिक व हाजी खुर्शीद अनवर और फैज आलम रायनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की।

तिलावत हाफिज गुलाम मुर्तजा ने की। जुलूस में शामिल बच्चे हाथ में इस्लामी झंडे थामे चल रहे थे। गाड़ियों से नाते नबी का नजराने पेश किए जा रहे थे। नारों का जवाब देते हुए जुलूस में चल रहे लोगों की जुबां पर बस जिक्रे नबी था। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक नबी की यौमे पैदाइश का जोश और जज्बा देखते ही बनता था।
विज्ञापन


जुलूस में मुफ्ती तैय्यब कादरी नईमी की कयादत में मदरसा जामिया नूरिया अशरफूल उलूम के सफेद इस्लामी लिबास पहने तालिबेइल्म आकर्षण का केंद्र रहे। आखिर में मुस्लिम कमेटी की गाड़ी चल रही थी। इसमें सवार जुबैर इब्ने सैफी, अजहर शहाब आदि शायर नात पेश कर रहे थे। नातों के दरमियान इस्लामी नारे लगाए जा रहे थे। अलीजान मंजिल मेंं उवैस मुस्तफा रिजवी ने जुलूस का स्वागत किया तो अंजुमन रजाकाराने हुसैनी ने बड़ा बाजार चौराहे पर व अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी ने कोट चौराहे पर जुलूस का स्वागत किया।

निर्धारित रास्तों से होते हुए जुलूस देर रात टाउन हाॅल पहुंचा। यहां हाफिज गुलाम मुर्तजा ने मुल्क में अमन-चैन व कौम की सलामती की दुआ कराई। इस दौरान मंसूर अहमद एडवोकेट, मास्टर असलम उस्मानी, हाजी अब्दुल कयूम राईनी, मरगूब सिद्दीकी, यासिर अंसारी, कमर नकवी, मुराद आरिफ एडवोकेट, डाॅ.अफसर परवेज, हाजी इकरार अंसारी, हसन आरिफ अंसारी, हाजी नसीम खां, फहीम शाहनवाज आदि मौजूद रहे। बसपा नेता नवैद अयाज व फरहान खान के अलावा कांग्रेस नेता डाॅ.मेराज हुसैन भी शामिल रहे। - हिंदुओं ने भी किया स्वागत

मोहल्ला कोट में श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के अध्यक्ष कपिल शर्मा व भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन अतुल कुमार जैन ने भी जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा। सीओ सिटी शक्ति कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने भारी पुलिस बल के साथ जुलूस में शामिल रहकर माहौल पर नजर बनाए रखी। जुलूस शांतिपूर्ण निकलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

;;;;;;;;;-



महबूब, परवेज ने की जुलूस में शिकरत

सदर विधायक एवं लोक लेखा समिति के चेयरमैन महबूब अली व पूर्व एमएलसी परवेज अली ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज मोहम्मद साहब की विलादत का दिन है। हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर प्रेमभाव से रहना चाहिए। गरीब असहाय, एवं मजलूमों के प्रति सद्भावना रखते हुए उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। मोहम्मद साहब द्वारा धर्म के संंबंध में बताए गए एवं दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें