फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएलएड में प्रवेश के लिए 24 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Fri, 21 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएलएड प्रशिक्षण 2025 के प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान में 50 सीटों समेत जिलेभर के कॉलेजों में कुल 1850 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता रामा शंकर ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से करने होंगे। डायट के अलावा निजी काॅलेजों में तय 1800 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम के अलावा आवेदन किसी अन्य रूप में स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन करने का कोई मौका नहीं मिलेगा। इसलिए आवेदन फॉर्म भरने के बाद फाइनल सेव करने से पहले अंकित प्रविष्टियों का मिलान मूल अभिलेखों से अवश्य कर लें।
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। साथ ही पूर्ण आवेदन का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तय की गई है। संस्थान की प्राचार्या शाहीन ने बताया कि 24 नवंबर से डीएलएड के पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें