फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन गमले और ईंटें बेचेगी गजरौला नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद गजरौला में सॉलिड वेस्ट से गमले, इंटरलाकिंग ईंट, कंपोस्ट, डी कंपोजर, जैविक खाद आदि कई तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं। ये सभी प्रोडक्ट अब नामचीन ऑनलाइन शापिंग कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इससे नगर पालिका की आय बढ़ेगी। प्रदेश में पहली नगरपालिका होगी जिसके प्रोडक्ट की ऑनलाइन बिक्री होगी। नगर पालिका ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका का औद्योगिक क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट है। जिसके निकट नगर पालिका ने 33 लाख रुपये खर्च कर एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनवाया गया है। कूड़े की गंदगी से मुक्ति दिलाकर अब पालिका उसकी कूड़े के जैविक खाद समेत कई प्रोडक्ट बना रही है। खास बात है कि इस प्रोजेक्ट में पालिका का कोई खर्चा नहीं हुआ है।
जबकि दूसरी पालिकाओं में इस कार्य के लिए ठेका छोड़ा जाता है। बिना खर्चे के चल रहे इस माडल से न सिर्फ पालिका हीरो बनी बल्कि हर साल बीस लाख रुपये की आमदनी हो रही है। अच्छे कार्यों को लेकर स्थानीय पालिका को वर्ष 2020 में पालिका को स्वच्छता के मामले में नार्थ जोन में तीसरा और 2021 में नार्थ जोन में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन

इंदिरा चौक वार्ड को स्वच्छता में मिल चुका है प्रथम स्थान
नगर के इंदिरा चौक वार्ड को भी स्वच्छता वार्ड प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान मिला था। इसके बाद स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए भी नगर पालिका को प्रथम स्थान मिल चुका है। अब एक बार फिर से पालिका प्रदेश भर में चमकने के लिए तैयार है।
नगर पालिका की ओर से तैयार होने वाले सभी प्रोडक्ट की ऑनलाइन बिक्री की जाएगी। कहा जाए तो नगर पालिका के प्रोडक्ट नामचीन ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की वेबसाइट पर भी मिलेंगे। पालिका की ओर से इसकी कवायद की जा रही है। गजरौला नगर पालिका अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन बिक्री कारने वाली प्रदेश की पहली पालिका होगी।-डॉ.बृजेश सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें