फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन, नहीं हटेंगे पीछे कदम : सुरेंद्र सिंह

Sun, 31 Aug 2025 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा तहसील में धरने पर बैठे अ​धिवक्ता व ​किसान। स्रोत बार एसो. - फोटो : स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
अमरोहा। सदर तहसील बार एसोसिएशन का धरना आज छठे दिन भी जारी रहा। चेतावनी दी कि जब तक उप निबंधक कार्यालय को नवीन तहसील भवन में स्थापित नहीं किया जाता है, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह व महासचिव सतेंद्र पाल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को लगातार छठे दिन उप निबंधक कार्यालय को उपभोक्ता फोरम के निकट निर्माण कार्य न कराने के विरोध में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि उप निबंधक कार्यालय को नवीन तहसील भवन में स्थापित किया जाए। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने किसानों के साथ तहसील पहुंच कर आंदोलन का समर्थन किया। कहा कि नए तहसील भवन में उप निबंधक कार्यालय को लेकर ही रहेंगे। जल्द ही मांग पूरी न होने पर जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जरगाम हैदर, फुरकान अहमद, नईम अहमद, वसीम अहमद, महेश यादव, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें