फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होटल से चोरी की बाइक नंबर प्लेट बदल कर चला रहे आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। दिल्ली एयरपोर्ट से कार में सवार हो गजरौला में हाईवे किनारे होटल से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदल कर चला रहे चोरी के आरोपी बुलंदशहर थाना क्षेत्र निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली। वह दिल्ली में रह कर ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन


बीते दिनों शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे होटल से सुल्तानठेर मोहम्मदपुर निवासी युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद पता चला था कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से कार में सवार होकर गजरौला तक आया था। यहां होटल पर कार रुकी तो वह भी उतर गया था। बाइक को चोरी कर ले गया। इसके बाद उसने बाइक की नंबर प्लेट बदली और उसे चलाने लगा। पता चला कि आरोपी बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के मुनि गांव निवासी रामबाबू है, लेकिन इस समय दिल्ली में रह कर ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस टीम ने दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें