फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खूंखार कुत्तों ने चार बकरियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जहां तेंदुओं की दहशत बनी हुई है। वहीं खूंखार कुत्तों का आतंक भी दिखाई देने लगा है। पशुशाला में बंधीं चार बकरियों को कुत्तों ने निवाला बना लिया। जबकि एक गाय को नोच कर घायल कर दिया। लाठी डंडों से लैस ग्रामीणों ने कुत्तों को गांव से बाहर तक दौड़ाया।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चक पायती गांव की है। यहां पर असलम हुसैन का परिवार रहता है। पेशे से किसान असलम हुसैन शुक्रवार की रात पशुओं को पशुशाला में बांधकर घर पर सो गए थे। पशुओं में गाय, भैंस और बकरियां थीं। आधी रात के समय अचानक कुत्तों के झुंड ने पशुशाला में घुसकर चार बकरियों को निवाला बना लिया। इस दौरान कुत्तों ने गाय पर भी हमला किया। गाय के रंभाने की आवाज सुनकर किसान और उनके परिवार के सदस्यों की आंख खुल गई। सभी लोग पशुशाला की तरफ दौड़ पड़े। आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लाठी डंडे लेकर ग्रामीणों ने कुत्तों को गांव से बाहर तक दौड़ाया। किसान असलम हुसैन ने मृतक बकरियों की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें