फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरेराह छात्रा की हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया छात्रा पर हमले का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की छात्रा को सरेराह स्कूटी से गिराकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी राहुल को पुलिस ने दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोमवार सुबह दिल्ली भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के गेट के सामने से पकड़ लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया। उधर, हमले के बाद से छात्रा सहमी हुई है। घटना वाले दिन ही अस्पताल से मेडिकल के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया था।
गजरौला क्षेत्र के गांव में बीते शनिवार शाम मेडिकल कॉलेज की छात्रा स्कूटी से घर जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी राहुल ने सरेराह छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिरा दिया। दोनों पैरों से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर दौड़कर आए ग्रामीणों ने छात्रों को आरोपी के चंगुल से बचाया था। इस बीच कुछ ग्रामीण ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। वहीं, घटना के बाद से आरोपी भाग गया था। जबकि, पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

हालांकि, प्राथमिक उपचार और मेडिकल के बाद उसे घर भेज दिया था। मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की तीन टीमें लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गजरौला में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के गेट के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है पुलिस को दो दिन आरोपी की लोकेश कि दो दिनों के भीतर पुलिस ने उसकी लोकेशन मुरादाबाद व उत्तराखंड में भी मिली थी, लेकिन सोमवार को वह गजरौला में पकड़ा गया।


मुरादाबाद में बहन के घर भी पहुंचा था आरोपी
गजरौला में छात्रा पर जानलेवा हमला कर भागे आरोपी की पुलिस को उत्तराखंड और मुरादाबाद में लोकेशन मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल मुरादाबाद में अपनी बहन के घर छिप गया था। वहीं, सोमवार सुबह वह दिल्ली में भागने की तैयारी में था। उधर, पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। थाना पुलिस के साथ ही सर्विलांस और एसओजी को भी लगाया गया था। सोमवार सुबह आरोपी रोडवेज की बस में सवार होकर नगर में आ गया। कोहरे में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली जा रहा था।
आरोपी की बहन ने ग्राम प्रधान से की थी फैसला कराने की बात

गजरौला।
छात्रा की हत्या का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए उसकी बहन ग्राम प्रधान के पास पहुंची थी। ग्राम प्रधान से गुहार लगाई थी कि छात्रा के परिजनों के साथ बातकर उनका फैसला करा दें। प्रधान ने गांव के सम्मान का हवाला और युवक के निंदनीय कार्य में उसकी मदद से इनकार कर दिया था।
आरोपी राहुल के गांव की ही लड़की के साथ जो व्यवहार किया गया, उससे ग्रामीणों में रोष है। उधर, आरोपी युवक को कानून के शिकंजे में फंसता देख उसकी बहन बचाने के लिए आगे आई थी। वह घटना के कुछ देर बाद ग्राम प्रधान ओमकार सैनी के पास गई। प्रधान से भाई को बचाने की गुहार लगाई थी। कहा था कि उनका (आरोपी युवक और छात्रा के परिवार) के साथ बात करफैसला करा दें। उसने ग्राम प्रधान से ये भी कहा था कि वह छात्रा के परिजनों को समझा लें तो उसके साथ अपने आरोपी भाई की शादी के लिए सहमत है। इस पर ग्राम प्रधान ने यह कहते हुए मदद करने और फैसला कराने से इनकार कर दिया था कि सनातन संस्कृति में एक ही गांव के युवक-युवती की शादी नहीं हो सकती है।
इलेक्ट्रीशियन है आरोपी राहुल

गांव की छात्रा पर जानलेवा हमले का आरोपी राहुल आवारा किस्म का है। उसे गांव में विकास के नाम से भी जानते हैं। दस साल पूर्व उसके पिता धर्मवीर की बीमारी से मौत हो गई। तीन साल पहले उसकी मां की कैंसर से मौत हो गई। आरोपी तीन बहनों का इकलौता भाई है। उसकी दो बहनों की शादी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार वह इलेक्ट्रीशियन है।
विज्ञापन


छात्रा के घर पर हुई मुलाकात के बाद से करने लगा था एकतरफा प्यार

ग्रामीणों का कहना है कि राहुल चार साल पूर्व छात्रा के घर पर बिजली फिटिंग का काम करने गया था। इस बीच उसकी मुलाकात छात्रा से हुई। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद से वह छात्रा से एकतरफा प्यार करने लगा था। जिसका परिणाम सबके सामने है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें