फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अबूजर अपनों की साजिश का शिकार हुआ या किसी जानवर का पुलिस के सामने अबूजर की मौत का खुलासा बड़ी चुनौती

Mon, 14 Aug 2023 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी आरिफ के सात साल के पुत्र अबूजर की मौत की सच्चाई सामने लाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। अबूजर के कंकाल की जांच के लिए विशेषज्ञाें की टीम गठित करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा गया है। क्षेत्र के लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि अबूजर अपनों की साजिश का शिकार हुआ या किसी जंगली जानवर का। फिलहाल पुलिस गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम शेरपुर निवासी अबूजर सात जुलाई को गांव से ही गायब हो गया था। पिता आरिफ द्वारा 10 जुलाई को उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। परिजन व पुलिस की तमाम कवायद के बावजूद अबूजर का सुराग नहीं मिल पा रहा था। परिजन उसकी सकुशल बरामदगी के लिए दिन रात ऊपर वाले से दुआ कर रहे थे। शनिवार को अबूजर का कंकाल उसके ही ताऊ के खेत में पड़ा मिला। पिता आरिफ ने मौके से मिले कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि अबूजर किसी जंगली जानवर का शिकार हो गया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना था कि कंकाल का कुछ हिस्सा अलग पड़ा हुआ था, लेकिन मौके से सही सलामत हालत में मिले अबूजर के कपड़े उसकी हत्या की गवाही दे रहे थे। अबूजर के चाचा अली वारिश का कहना था कि यदि अबूजर किसी जंगली जानवर का शिकार होता तो क्या कपड़े सही सलामत मिलते। मौत की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने अबूजर के कंकाल को जांच के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि हडि्डयों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि अबूजर की मौत का राज जानने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अबूजर अपनों की साजिश का शिकार हुआ या किसी जंगली जानवर का। यह तो पुलिस की जांच में सामने आएगा, लेकिन अबूजर इस हालत में मिलेगा। इसकी कल्पना परिजनों ने भी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें