फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मेले से लौटते लोगों को थार ने मारी टक्कर, महिला सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

शहवाजपुर डोर में छड़ी का मेला देखकर घर लौट रहे लोगों को थार चालक ने टक्कर मार दी। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। कार की टक्कर लगने से महिला और चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर में रविवार को छड़ी का मेला लगा था। जिसे देखने के लिए गांव के ग्रामीणों के साथ ही आस पास के लोग भी आए थे। महिलाएं व युवतियां मेले में खरीदारी करने आईं। देर शाम मेला समाप्त होने पर घर लौट रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार थार कार आई। जिसके चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए लोगाें पर कार चढ़ा दी। मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कार की टक्कर लगने से गांव की ही वृद्धा कमला देवी, जितेंद्र, सचिन, राजेश, राहुल घायल हो गए। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें