फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में गर्भवती ने की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 06 Apr 2017 01:20 AM IST
अमराेहा/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमरोहा के देहात थाने में महिला से केरोसिन की केन छीनते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफसरों ने फरियाद नहीं सुनी और थाना पुलिस ने हड़काया तो गर्भवती केरोसिन लेकर थाने पहुंच गई और खुद पर छिड़क कर जान देने की कोशिश की। थाने में अफरा तफरी मच गई। हरकत में आए पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद केरोसिन की केन छीनी। इस दौरान हालत बिगड़ जाने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के रसूलपुर गुर्जर गांव निवासी विक्रम सिंह की बेटी रीना की गत वर्ष मार्च माह में शहर के मंडी चोब मोहल्ले में मोहित के साथ शादी हुई। दहेज को लेकर ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा है। सात दिन पूर्व समझौते के बहाने बुलाकर कचहरी से अपहरण की कोशिश की। देवर व एक अन्य ने बदसलूकी की। कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों से मिली, लेकिन सुनी नहीं गई। बुधवार की सुबह वह चचेरे भाई व परिवार के लोगों के साथ देहात थाने पहुंची।

थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देने की बजाय उसे हड़का दिया। जिस पर गर्भवती ने केरोसिन छिड़क कर जान देने की कोशिश की। उसके हाथ में तेल की केन देख पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। भाग कर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने केन छीन ली। इस दौरान गर्भवती होने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिससे पुलिसकर्मियों में फिर हड़कंप मच गया। महिला पुलिसकर्मियों ने गर्भवती को संभालते हुए पानी पिलाया। गर्भवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें