फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलीपुरा खालसा के जंगल में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में तेंदुए की दहशत बरकरार है। पिछले तीन दिन से रजबपुर थानाक्षेत्र के तेलीपुरा खालसा गांव के जंगल में तेंदुआ देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेंदुआ यूकेलिप्टस के पेड़ से उतरकर गन्ने के खेत में जाता दिख रहा है। तेंदुए देखे जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के तेलीपुरा खालसा गांव के जंगल में पिछले तीन दिन से तेंदुआ देखा जा रहा है। रविवार की सुबह तेंदुआ गांव के तालाब के पास देखा गया था। गांव के ही रहने वाले सचिन शर्मा व जयप्रकाश शर्मा का घर गांव के बाहरी छोर पर है। उन्होंने सोमवार की शाम तेंदुए को जंगल में घूमते देखा था। जबकि मंगलवार की शाम गांव के ही रहने वाले मुकुल अपने खेत पर थे। तब उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुए को देखा। इस दौरान उन्होंने तेंदुए का वीडियो बना लिया। करीब 21 सेकंड के वीडियो में तेंदुआ पेड़ से उतरकर गन्ने के खेत में कूदता दिखाई दे रहा है। लगातार तेंदुए के देखे जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा। फिलहाल लोग सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें