फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसी के गांव से दो दोस्तों के साथ कर लौट रहे बाइक सवार युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। जबकि मामले में देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव उक्सी रायपुर में सत्येंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनका 19 वर्षीय बेटा जिंकल मंगलवार को अपने दोस्त सुधांशु और हर्ष के साथ अपनी मौसी के गांव नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में गया था। यहां से लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक अकबरपुर पट्टी मोड़ के पास पहुंची। तभी उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के तीन युवकों ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जिंकल के पैर में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल जिंकल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित जिंकल ने तीन युवकों के नाम बताए हैं। देर रात तक उनकी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें