बुरावली। रहरा थाना क्षेत्र के बुरावली गांव में बंदरों के झुंड से डरकर चार वर्षीय जुनेरा छत से नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे हसनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में इलाज चल रहा है।
फरमान ने बताया कि बुधवार शाम जुनेरा छत पर खेल रही थी। तभी बंदरों का झुंड आ गया। डरकर चीखते हुए बच्ची छत से गिर गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में बंदरों का आतंक है। तीन दिन पहले इसी मोहल्ले के वाहिद भी बंदरों के हमले के डर से छत से गिरकर घायल हुए थे। कई लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी ने अभियान चलाने की बात कही है। संवाद