फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के दफीने को लेकर दो पक्षों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीमारी से ग्रस्त युवती की मौत हो गई। परिजन शव के दफीने की तैयारी कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की चाबी देने से इंकार कर दिया। जिसे लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद युवती का शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलवार शाह का है। यहां पर रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी लंबे समय से बीमार चल रही थी। गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि रात ही मृतका के परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी कर ली। आरोप है कि इस दौरान युवती के परिजनों ने मोहल्ले में एक व्यक्ति से कब्रिस्तान की चाबी मांगी तो उसने चाबी देने से इंकार कर दिया। कब्रिस्तान में दफीना नहीं होने देने की खबर मिलते ही लोगों में रोष फैल गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में टीपीनगर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद मृतका के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सका। चौकी प्रभारी के मुताबिक मामले में चंदे को लेकर पुराना विवाद सामने आया है। फिलहाल सकुशल शव का दफीना करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें