फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अतिक्रमण की जद में आ रही दस दुकानों पर किया चिह्नीकरण

Fri, 03 Jan 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
जोया में दुकानदारों से वार्ता करती एनएचएआई की टीम। संवाद
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

कस्बे में हाईवे पर अतिक्रमण की जद में आ रही दस दुकानों पर एनएचएआई ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक सप्ताह पूर्व चेतावनी देने के बाद बृहस्पतिवार को दुकानों का चिह्नीकरण किया गया। अधिकारियों ने जल्द अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह दुकानों एनएचएआई की जद में आती हैं। एक साल पहले भी दुकान मालिकों को नोटिस भी दिया जा चुका है।
गत वर्ष एनएचएआई ने जोया में मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर अंडरपास के पास दस दुकानों को अतिक्रमण के रूप में घोषित किया था। दुकानदारों को जल्द दुकानों को हटाने के संबंध में नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन व्यापारियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। नोटिस में व्यापारियों को सात दिन का समय दिया गया था। आठ दिन पहले फिर से दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 दिसंबर को एनएचएआई की टीम ने फिर से सर्वे किया। एनएचएआई के पीडी के निर्देशन में टीम ने दुकानदारों से वार्ता की थी। साथ ही एक सप्ताह का समय देते हुए खुद अतिक्रमण हटाने को कहा। नहीं हटाने पर एनएचएआई द्वारा बुलडोजर चलाकर दुकानों को ध्वस्त करने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को टीम दोबारा से जोया पहुंची और अतिक्रमण की जद में आने वाली दस दुकानों पर चिह्नीकरण की कार्रवाई की। दुकानों पर नोटिस भी चस्पा किए। एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार का कहना है कि जल्द ही दुकानदारों ने स्वत: अपना सामान नहीं हटाया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें