फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने छुड़ाई कंपकंपी, गंगा क्षेत्र में हाईवे पर धीमी पड़ी रफ्तार

Tue, 26 Dec 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला में हाईवे पर कोहरे की चादर ऐसी थी कि वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर छाई कोहरे व धुंध की चादर ने वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिए। गंगा के आसपास कोहरा अधिक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। यहां हाईवे पर बने कट हादसों को दावत दे रहे हैं। लेकिन इस तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है। कोहरे के चलते सर्दी के प्रकोप से भी लोग परेशान हैं। कंपकंपाने वाली सर्दी के चलते लोग घर से बाहर कम ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की तरह से ही सोमवार सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर चलना पडा। ट्रेनें भी काफी लेट रहीं। सोमवार को दस बजे के बाद कोहरा छटना प्रारंभ हुआ। पिछले दो दिन से कोहरा छाए रहने से सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। सोमवार की सुबह कोहरा इतना भीषण था कि कुछ दूरी का भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके कारण वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर रेंगते हुए चलना पड़ा। दूसरे क्षेत्रों की अपेक्षा गंगा के आसपास कोहरे का सितम अधिक दिखाई दिया। रजबपुर से लेकर ब्रजघाट तक बेहिसाब कोहरा दिखाई दिया। बीस मीटर दूरी का भी नहीं दिखाई दे रहा था। इसकी वजह से पंद्रह मिनट का सफर एक घंटे से अधिक के समय में तय किया जा सका। यानी मुरादाबाद से रजबपुर तक एक घंटे में वाहनों ने सफर तय किया तो यहां से ब्रजघाट का सफर भी भीषण कोहरे की वजह से एक घंटे में ही तय हो पाया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें