मई में ये हाल तो जून में क्या होगा.. यही सवाल इस तपिश भरी गर्मी में लोगों के जेहन में कौंध रहा है। वजह साफ है, हर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान 44 तक पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को पारा 42 तक पहुंच गया। हालांकि रात के तापमान में कोई फर्क नहीं आया है।
बुधवार को भी तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग पूरे दिन झुलसते रहे। दोपहर में शहर के ज्यादातर इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने तक से बचते रहे। जरूरी काम होने पर लोग मजबूरी में ही निकले।
शहरवासियों का कहना है कि मई में यह हाल है तो जून में क्या होगा। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की बात कही है। वहीं पूर्वानुमानित तपमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान चौवालिस तक पहुंच सकता है। जिससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोग सबसे ज्यादा अपने खानपान में एहतियात बरतें। दिक्कत होने पर तुरंत डाक्टर से सलाह लें।