फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोबाइल चोरी के शक में किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 17 Feb 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
सैदनगली के भदौरा में किशोर को मोबाइल चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटते लोग। वीडियोग्रैब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। मोबाइल चोरी के शक में किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव भदौरा की है। रविवार को गांव निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया था। चोरी के शक में गांव के ही एक किशोर को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसे जमकर पीटा। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मोबाइल चोरी के संदेह में किशोर को पेड़ से बांधकर प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में किशोर के पिता की तहरीर पर सलीम, भूरा, इंतजार व नवी वारिस निवासी गांव भदौरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी सलीम व भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें