फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से कुचल कर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। ईंट भट्ठा पर चल रही जेसीबी से कुचल कर किशोर की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई। लेकिन, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ककराली गांव की है। यहां रामपुर जनपद के शहजादनगर थानाक्षेत्र के गांव चकरपुर निवासी युनूस अली का परिवार ईंट पाथने का काम करता है। वह शहबाजपुर मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते है। उनका पूरा परिवार यहीं झुग्गी में रहता है। बुधवार की शाम भट्ठे पर जेसीबी चल रही थी। तभी उनका बेटा मोनिस (12) झुग्गी के बाहर निकला था। तभी उसे जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन, परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने गांव रामपुर चल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें