गजरौला। रेलवे लाइन पार कर रही कांकाठेर निवासी डॉली (16) की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांंव कांकाठेर निवासी किसान ओमपाल खड़गवंशी की बेटी डॉली बुधवार सुबह खेत पर चारा लेने जा रही थी। उनके खेत रेलवे लाइन की दूसरी तरफ हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह रेलवे लाइन पार कर रही थी इस दौरान दिल्ली की दिशा में जा रही मालगाड़ी आ गई। वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंच गई। आरपीएफ कर्मी पहुंच गए। जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। मगर उन्होंने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद