फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर ले गए कार सवार

Thu, 27 Nov 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र के एक से कार सवार युवकों ने तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर लिया। घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी क्षेत्र के ही एक गांव में अपने मामा के घर आई थी। वह दोपहर बाद करीब तीन बजे घर के बाहर टहलने निकली थी। इसी बीच एक कार आई जिसमें मीरपुर का शिवम, अक्षय और बल्दाना असगर अली निवासी पारस समेत पांच लोग थे।
ग्रामीण का आरोप है कि उनके हाथों में तमंचे थे। पांचों आरोपी तमंचे के बल पर उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए। ग्रामीण के बेटे ने आरोपियों का पीछा किया तो वह तमंचे लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने तीनों नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें