फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को घर से निकला, मायके में तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव मसूदपुर नवादा निवासी गुलजार अहमद ने अपनी बेटी की शादी 7 साल पहले संभल में असमोली थानाक्षेत्र के खासपुर निवासी भूरा के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लगातार पांच लाख रुपये की डिमांड करते थे और पांच महीने पहले मारपीट भी की। विरोध करने पर गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रहती है। आरोप है दस दिन पहले पति भूरा अपने परिजनों के साथ घर पहुंचे और दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति भूरा समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें