फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों को दलहन उत्पादन के लिए दी तकनीकि जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों को प्रधानमंत्री का पूसा नई दिल्ली से संबोधित संजीव प्रसारण दिखाया गया। उनको दलहन की अधिक से अधिक पैदावार लेने के लिए प्रेरित किया। तकनीकि जानकारी भी दी। शनिवार को दिल्ली में पीएम धन-धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भर मिशन, पशुपालन एवं मत्स्य की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कृषि प्रधान होने के बावजूद अपना देश दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं है। उन्होंने किसानों से दलहन का अधिक से अधिक उत्पादन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एके मिश्र ने किसानों को तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि जिले की भूमि मटर, अरहर, उड़द और मूंग का उत्पादन के लिए उपयुक्त है। किसानों से गन्ने के साथ ही दलहन की खेती करने का आह्वान किया।
पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ. अमित तोमर ने दलहन फसलों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में किसानों को जागरूक किया। बताया कि उड़द, मूंग एवं अरहर की कई नवीन प्रजातियां पूसा नई दिल्ली और अन्य विश्वविद्यालयों ने तैयार की है। जिनकी बुआई कर किसान अच्छी पैदावार ले सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सतपाल सिंह ने दलहन फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों के बारे में किसानों को जानकारी दी। घर पर ही मोमबत्ती, साबुन, धूप बत्ती आदि उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। सर्वेंद्र सिंह और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें