फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर खड़ी डीसीएम में घुसी निजी एंबुलेंस, युवक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर खड़ी डीसीएम के पीछे से निजी एंबुलेंस घुस गई। जिसमें सवार सौरभ (19) की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी लोग मृतक सौरभ के पिता का शव लेकर चंडीगढ़ से हरदोई जा रहे थे। घायलों में सौरभ की मां और बहन समेत हरदोई के पांच लोग हैं, जबकि डीसीएम चालक और एक मैकेनिक भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सौरभ हरदोई जनपद के भैंसली गांव में रहने वाले शिशुपाल के बेटे थे। पुलिस के मुताबिक शिशुपाल अपनी पत्नी विशना, बेटी शिवानी, बेटा सौरभ और हरदोई के रहने वाले राजपाल, उनकी पत्नी रेशमा, बेटा रितेश के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। शुक्रवार को खून की उल्टी आने के बाद शिशुपाल की मौत हो गई थी। जिसके बाद सभी लोग निजी एंबुलेंस में शिशुपाल के शव को लेकर हरदोई जा रहे थे। सौरभ एंबुलेंस में चालक के बगल वाली सीट पर बैठा था।
इधर शनिवार की सुबह 8:30 बजे रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे चौकी के पास एक खराब डीसीएम हाईवे किनारे खड़ी थी। जबकि, डीसीएम का चालक दिल्ली के कादरी बिहार निवासी दयाराम यादव भी वहीं खड़े थे, अतरासी गांव का रहने वाला मिस्त्री हाशिम डीसीएम की ठीक कर रहा था। तभी, पीछे से आई एंबुलेंस डीसीएम में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अगली सीट पर बैठे सौरभ की मौके पर मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस का चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल विशना, शिवानी रितेश, रेशमा, राजपाल, डीसीएम के चालक दयाराम यादव और मिस्त्री हाशिम को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें