फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुरानी पेंशन बहाली समेत 30 मांगों को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को जगदीश सरन हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक संघ ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित 30 सूत्रीय मांग-पत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकिशोर शुक्ला ने कहा कि शिक्षक उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, चिकित्सकीय अवकाश दोबारा लागू करने और सुगम स्थानांतरण नीति बनाने की मांग की।
इसके अलावा आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का विकल्प, पीएचडी इंक्रीमेंट, प्रोफेसर व वरिष्ठ प्रोफेसर पदनाम, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को अनुदान पर लेने और एनपीएस का राज्यांश नियमित जमा कराने की मांग उठाई। सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन व जीपीएफ का समय से भुगतान और शोध एवं सेमिनार के लिए अनुदान जारी करने की मांग भी की गई। इस दौरान डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. राजन लाल, डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा और डॉ. रणदेव सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें