फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजे अभ्यर्थीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षक भर्ती में सरकार के विभाजनकारी नीति के आरोप पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कराना चाहिए। क्योंकि फैसला सुरक्षित रखे हुए तीन महीना बीत गया है। ताकि 37,339 शिक्षकों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु हो सके। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्रक डिप्टी कलेक्टर मांगेराम चौहान को दिया।
विज्ञापन

69,000 शिक्षक भर्ती (द्वितीय चरण-37,339 शिक्षक) अधिकार मांगपत्र को लेकर अभ्यर्थी मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आएं। अभ्यर्थियों ने मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती में विभाजनकारी नीतियों को बढ़ावा दे रही है। इसके चलते अभ्यर्थी ठगा महसूस कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के पहले ही सरकार ने शिक्षकों के चयन सूची को दो भागों में विभाजित कर दिया है। सु्प्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित रखते हुए तीन महीना हो गया है ऐसे में सरकार को शीघ्र फैसला सुनाने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करना चाहिए। ताकि अभ्यर्थियों का भविष्य सुनिश्चित हो सके। सरकार ने उप चुनाव में राजनीतिकरण किया है। इससे 37,339 शिक्षक ठगा महसूस कर रहे हैं। हम लोगों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया जाए। ताकि प्रदर्शन करने वालों में आबिद अली, योगेश कुमार, शिव कुमार, लक्ष्मी सारस्वत, वर्षा, महिमा कौशिक, यामिनी, रुबी, निशि, यावेंद्र सिंह, शिव कुमार, सोनू कुमार, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें