अमरोहा। अंतर जनपदीय तबादलों पर आए शिक्षकों का चार माह बाद भी वेतन नहीं मिलने पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान सैफी साबरी के नेतृत्व में सोमवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसए डॉ. मोनिका से मिला। अंतर जनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों का चार माह बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिलने, शिक्षकों का एरियर शीघ्र दिलाए जाने, चयनित वेतनमान इसी माह शुरू करने, निलंबित चल रहे अध्यापकों का शीघ्र बहाल करने की मांग की। वरिष्ठ अध्यापकों को इंचार्ज अध्यापक बनाए जाने तथा सभी अध्यापकों के एरियर अथवा वेतन जोकि मानव संपदा पोर्टल लॉक नहीं हुए थे, उनका वेतन दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर नीरज कुमार यादव, हाजी मोहम्मद नदीम, रहबर रजा, डॉ. मुकेश कुमार पवार, डॉ. विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।