अमरोहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह के आदेश पर औचक चलाए गए अभियान में अमरोहा खास बाहर चुंगी स्थित दाऊद सराय व निजामपुर गार्वी में अवैध रूप से निर्मित कैमिकल की हौदियों को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया।
अमरोहा नगर में कॉटन वेस्ट का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। कॉटन वेस्ट कारोबार में केमिकल्स का प्रयोग होता है, जिस कारण पानी में अत्यधिक प्रदूषण बन रहा है। इस संबंध में कई बार व्यापारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र सौंप चुके हैं। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हौदियों मालिकों को पिछले दिनों का अल्टीमेट दिया था। उन्होंने संचालकों को स्वयं ही कारखानों को बंद कर लेने और हौदियों के निर्माण को ध्वस्त कराने के आदेश दिए थे। सोमवार को उपजिलाधिकारी सदर व नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र के आदेश पर नायब तहसीलदार कैलसा व अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र अमरोहा द्वारा अमरोहा खास बाहर चुंगी स्थित दाऊद सराय व निजामपुर गार्वी में बिना मानक व बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से निर्मित कैमिकल की हौदियों को जेसीबी से ध्वस्त कराया।