फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस : बेसिक शिक्षा के 76 शिक्षकों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षक दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सांसद, विधायक और डीएम ने 76 शिक्षकाें को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि समाज में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों से कहा कि बच्चों काे अच्छे संस्कार दें, जिससे कि वह समाज और देश हित के लिए काम कर सकें।
विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि गुरु की भूमिका विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण होती है। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि प्रारंभिक काल में बच्चों को दी गई शिक्षा उनके पूरे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कहा, जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उन्हें भी शिक्षा की मुख्य शाखा से जोड़ने का प्रयास करें। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा के 76 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश कुमार त्रिपाठी, प्रभारी बीएसए भारत भूषण त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक प्रशांत गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें