फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगी शिक्षिका सुमन रानी

Thu, 31 Aug 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर ब्लॉक के गांव शेखुपुर झकड़ी के संविलियन विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका सुमन रानी को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा। बुधवार शाम को शासन स्तर से शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में सम्मानित होने वाले शिक्षकों की जारी की गई सूची में उनका नाम है। शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षिका सुमन रानी ने बताया शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें वर्ष 2021 में राज्य स्तरीय एडूलीडर अवार्ड से लखनऊ में सम्मानित किया गया था। उसके बाद 2022 में भी राज्य स्तरीय एडूलीडर सम्मान से उन्हें नवाजा गया था। करीब छह माह पहले शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था। वर्ष 2015 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर द्वारा भी सुमन रानी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षण कार्य क्षेत्र में बढ़िया कार्य के लिए शिक्षिका सुमन रानी को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022 मिलने की सूचना से साथी शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कुछ दिन पूर्व कम्पोजिट विद्यालय शेखूपुर झकड़ी की छात्रा प्रियांशी ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 में 16 वी रैंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया था। छात्रा को बारहवीं कक्षा तक प्रत्येक माह एक हजार की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें