डिडौली (अमरोहा)। मंगलवार की रात नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर में हाईवे किनारे कार खड़ी करके पंजाब की महिला ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को समझने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। लिहाजा पुलिस महिला को कोतवाली ले गई। सूचना मिलते ही महिला के परिजन कोतवाली आ गए। परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज भी चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक महिला दिल्ली में कपड़ों की डिजाइनिंग कंपनी में डिजाइनर के पद पर नौकरी करती है। मंगलवार की रात वह अचानक चौधरपुर पहुंच गई और यहां हाईवे किनारे कार खड़ी करके हंगामा करने लगी। जब उसकी जानकारी पुलिस को मिली तो जवाई चौकी इंचार्ज कपिल रघुवंशी, महिला कांस्टेबल पारुल, मीनू चौधरी मौके पर पहुंचीं और महिला को समझने का प्रयास किया। लेकिन वह हंगामा कर करती रही। जिसके बाद महिला को थाने लाकर पूछताछ की गई। बाद में महिला के मेरठ में रहने वाले मामा को सूचना दी गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। उसका इलाज भी चल रहा है। महिला को उसके मामा के सुपुर्द कर दिया गया है।