फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सहायक अध्यापिका ने इंचार्ज अध्यापक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के एक जूनियर हाईस्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका ने विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बीएसए को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर की रहने वाली महिला अमरोहा विकासखंड क्षेत्र के एक जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है। उनका आरोप है कि विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक कई महीने से मानसिक शोषण करते आ रहे हैं। गाली-गलौज और जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करते हैं। विद्यालय में आते-जाते समय अश्लील हरकतें करते हैं। 31 जनवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे इंचार्ज अध्यापक ने सहायक अध्यापिका को अपने ऑफिस में बुलाया और छेड़खानी की। शिक्षिका के शोर मचाने पर गाली-गलौज की। ये पूरा नजारा विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने देखा। इंचार्ज अध्यापक को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका रवैया नहीं सुधार रहा। शुक्रवार को पीड़िता ने बीएसए को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें