सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
अमरोहा/नौगांवा सादात। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम सदर सुधीर कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों के बारे में बताया। आचार संहिता का पाठ पढ़ाया।
अमरोहा विधानसभा क्षेत्र को दो जोन, 22 सेक्टरों में बांटा गया है। 19 बूथ वल्नरेबल की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। मंगलवार को एसडीएम सदर ने ब्लाॅक सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक ली। उन्होंने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें और बूथों का निरीक्षण करें। बाद में एसडीएम सदर ने शहरी क्षेत्र में चिह्नित किए गए वल्नरेबल बूथों का निरीक्षण किया। उधर, नौगांवा सादात तहसील परिसर में एसडीएम बृजपाल सिंह व सीओ अंजलि कटारिया ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व चुनाव डयूटी में लगे पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करते हुए अलर्ट रहते हुए बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।