सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम में कई विद्यालय में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
सीबीएसई बोर्ड में मैस्को पब्लिक स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत अच्छे अंकों में परीक्षा उत्तीर्ण की है।
12वीं कक्षा से युसरा ने 93.5 प्रतिशत अंक के साथ पहला, वरदा व मोहम्मद समीर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 10वीं कक्षा में युमना सिद्दीक़ी ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ पहला, सानिया सैफी व फ़ातिमा मोइन ने दूूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। चेयरमैन कमाल फारूकी ने समस्त छात्र-छात्राओं व विद्यालय के अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक अशहर तौसीफ ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।
इस दौरान प्रधानाचार्या पूजा बुट्टन, शाहबाज हैदर, अशरफ अली, असद रजा, शेहजर तनवीर आदि मौजूद रहे। द आर्यंस स्कूल, जोया के दसवीं की छात्रा मिनी गिल ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं के छात्र देव वशिष्ठ ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया।कक्षा दस में माही, अंबिका, संकेत, झलक, ज्योति पाल, अदिति, जतिन, यशवर्धन, मनु, रूपल, जतिन, जसमीत, शांभवी, खुशी, आयुषी, निमिषा और नैनशी एवं कक्षा 12वीं में नताशा, आकांक्षा, अस्मिता, सिद्धार्थ, मिनी, शिवा, श्रेया, तुषार आदि ने विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल में हर्षोल्लास का माहौल है। प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, निदेशक अमन लिट्ट, प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सुनीता चौधरी, अरविंद पाराशर, विनीत शर्मा, परमेश चरण, ताहिर हुसैन, अजीत सिंह, पंकज गुप्ता, अनिल कुमार, संतोष, शिवम, अंजलि, शीबा, नीलिमा, मॉरीश आदि मौजूद रहे।